फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवती को मरा समझकर नहर में फेंक गए थे दोनों भाई

युवती को मरा समझकर नहर में फेंक गए थे दोनों भाई

Fri, 10 May 2019 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
युवती को मरा समझकर नहर में फेंक गए थे दोनों भाई
मरा समझकर युवती को नहर में फेंका था
विज्ञापन

गुलावठी की युवती के चेहरे पर तेजाब डालने का मामला, अलीगढ़ से लाकर की थी हत्या की कोशिश
- दोनों भाइयों ने पहचान न होने देने के लिए डाला था तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी (ग्रेटर नोएडा)। गुलावठी की युवती के चेहरे पर तेजाब डालने के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दोनों भाई युवती को मरा समझकर नहर में फेंककर गए थे। चेहरे पर तेजाब उन्होंने पहचान न होने देने के लिए डाला था। नहर में पानी बेहद कम होने के कारण युवती वहीं पड़ी रही। अगले दिन सीआरपीएफ जवान की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने लुहारली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सोनू भाटी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की है। सोनू भाटी ने बताया है कि गुलावठी के रामनगर निवासी हफीज की पुत्री सलमा ने उसे जानकारी दी थी कि उसके दो भाई उसे अलीगढ़ से कार में लेकर आए थे। उन्होंने रास्ते में सलमा का गला दबा दिया। इससे सलमा बेहोश हो गई। सलमा को होश आया तो वह नहर में पड़ी थी और उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। वहां से जा रहे सोनू भाटी ने युवती को इस हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अब तक की पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि गुलावठी के रामनगर में सलमा का परिवार किराये पर रहता था। उसके मकान पर ताला लटका है और परिजनों का कोई अता-पता नहीं है। सलमा के एक भाई के अलीगढ़ में रहने की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि कुछ दिन से सलमा भी अपनी मां के साथ अलीगढ़ में रह रही थी। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर वारदात की गई है। कोतवाली प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि अब तक वारदात के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed