{"_id":"5c0600c2bdec2241427bbd5f","slug":"101543897282-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से विवाद था, लूट नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले से विवाद था, लूट नहीं
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ध्यानार्थ
आरोपी ने व्यवसायी के खाते में 6 लाख रुपये किए ट्रांसफर
सेक्टर-38 में कैंसर के इंजेक्शन लूटने का मामला विवाद में फंसा
साजिश के तहत इंजेक्शन छीने गए थे, पहले से है विवाद : पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
सेक्टर-38 में शनिवार रात को इंजेक्शन लूटने का मामला विवाद में फंस गया है। कोतवाली सेक्टर- 39 में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने दवा व्यवसायी के खाते में 6 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए हैं।
मालूम हो कि रोहिणी (दिल्ली) के रहने वाले तरुण गोला को एक व्यक्ति ने फोन कर कैंसर के 6 इंजेक्शन मंगाए थे। एक इंजेक्शन की कीमत डेढ़ लाख थी। यह इंजेक्शन सेक्टर-38 स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचाने पर 9 लाख रुपये देने की बात कही थी। तरुण अपने परिचित पीयूष गोयल के साथ मेट्रो से बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन पर उतरे।
यहां एक स्कूटी सवार युवक मिला और उसके साथ दोनों गेस्ट हाउस के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवतियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया और इंजेक्शन से भरा बैग लेकर फरार हो गईं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित ने बताया है कि कॉल करने वाले ने उनके खाते में छह लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। तीन लाख रुपये जल्द देने की बात कही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि साजिश के तहत इंजेक्शन छीने गए थे। उनके बीच पहले से विवाद है। उसकी पूरी जानकारी ली जा रही है।