{"_id":"5b82ca5342c7924650409664","slug":"101535298131-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी रोकने को कहा तो पड़ोसी ने दी गोली मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी रोकने को कहा तो पड़ोसी ने दी गोली मारने की धमकी
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी रोकने को कहा तो गोली मारने की धमकी दी
नोएडा। सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव में एक युवक ने पड़ोसी से पानी रोकने के लिए कहा तो उसने गोली मारने की धमकी दे दी। सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी कमल का आरोप है कि पड़ोसी धर्मवीर यादव के मकान का बाथरूम उसके कमरे से लगा हुआ है। इससे बाथरूम का पानी रिसकर कमल के कमरे में पहुंच रहा है। 6 माह से वह धर्मवीर से बाथरूम की मरम्मत कराने को कह रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले उन्होंने दोबारा धर्मवीर से कहा। इस पर धर्मवीर ने गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने ट्वीट से सीएम, यूपी डीजीपी और नोएडा एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने सेक्टर-49 पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।