{"_id":"6900f075f7c078a0a60600b2","slug":"crime-summary-noida-news-c-340-1-del1011-110189-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
नाबालिग समेत दो झपटमार पकड़े
नई दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस ने एक महिला से फोन झपटने वाले एक नाबालिग समेत दो बदमाशों को पकड़ा है। एक बदमाश की पहचान करण के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 22 अक्तूबर को एक महिला ने मानसरोवर पार्क थाना पुलिस को झपटमारी की शिकायत की। उसने बताया कि वह घटना के समय काम पर जा रही थी। लोनी रोड पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि बदमाश एक काले रंग की टीवीएस एन-टॉर्क स्कूटी पर आए थे। बदमाशों की तस्वीर लेकर मुखबिरों को इनका हुलिया दिखाया गया। जांच के दौरान टीम नंद नगरी पहुंची, जहां दोनों आरोपियों को पुलिस ने स्कूटी खड़ी कर एक घर में जाते देखा। जहां छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया।
-- -- -- --
टक्कर मारकर जेब से पैसे उड़ाने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने टक्कर मारकर जेब से नकदी उड़ाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान सदर बाजार निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छह हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार बदमाश पर उत्तरी जिले में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 24 अक्तूबर को देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। मौके पर मिले शिकायतकर्ता ने बताया कि शनि मंदिर के पास रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी और उसकी जेब से नौ हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी आकाश की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
-- -- -- -
सेंधमार गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिले की बिंदापुर थाना पुलिस ने सेंधमारी कर घर से कीमती सामान चोरी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो कलाई घड़ियां, ईयरबड्स, पावर बैंक, स्मार्ट मोशन डिटेक्शन बल्ब, एक बाइक और सेंधमारी के औजार बरामद किए। बदमाश की पहचान उत्तम नगर निवासी सुब्रत गुप्ता उर्फ रिशु उर्फ टेडा (20) के रूप में हुई। उस पर पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर को बिंदापुर थाना पुलिस को उत्तम नगर के जैन पार्क के पास चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने अवैध रूप से घर में घुस कर कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में बदमाश देर रात घर से निकलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मुखबिरों की सहायता से पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- -
लूट की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिले की छावला थाना पुलिस ने हथियार के साथ चोरी और लूट की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। उसकी पहचान छावला निवासी उमेश (31) के रूप में हुई, जिस पर पहले से 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को छावला थाना पुलिस देर रात करीब 1.55 बजे श्याम विहार कॉलोनी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हथियार बरामद हुए, जिनका कोई वैध लाइसेंस या प्रमाण पत्र नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इलाके में चोरी या डकैती करने के इरादे से पिस्टल लेकर घूम रहा था। संवाद
-- -- --
लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिले की मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। बदमाशों की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सागर उर्फ पंजाबी (24), भारत विहार निवासी करण उर्फ भोपारी (19) और प्रिंस (29) के रूप में हुई। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 9 अक्तूबर देर रात मोहन गार्डन थाना पुलिस को लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता राकेश ठाकुर ने बताया कि जब वह घर जा रहा था और द्वारका मोड़ के पास पहुंचा, तो 3 लोगों ने उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -
झपटमारी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य जिला की कमला मार्केट थाना पुलिस ने झपटमारी करने वाले बदमाश मोहम्मद सद्दाम (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 सौ रुपये की नकदी और शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 24 अक्तूबर को कमला मार्केट थाना पुलिस को मिंटो रोड रेड लाइट के पास झपटमारी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुद्वारा बंगला साहिब के दर्शन करने के बाद वह कनॉट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक उनके हाथ से 2 हजार रुपये और आधार कार्ड छीन लिया और रेलवे लाइन की तरफ भाग गया। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में बदमाश रेलवे कॉलोनी की ओर भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर मिंटो रोड से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- -
दो घोषित झपटमार गिरफ्तार
नई दिल्ली। मध्य जिले की मादक द्रव्य निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करावल नगर निवासी संजय उर्फ मंगल और प्रदीप वर्मा के रूप में हुई है। आरोपी संजय पर वाहन चोरी, झपटमारी और लूटपाट के पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 26 अक्तूबर को मादक द्रव्य निरोधक प्रकोष्ठ की टीम गुप्त सूचना मिली कि घोषित आरोपी सोम बाजार चौक करावल नगर में मौजूद हैं। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोम बाजार पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि अदालत ने दोनों आरोपियों को अपराधी घोषित कर दिया था। संवाद
-- -- --
लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले की मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन और 320 रुपये बरामद किया है। बदमाशों की पहचान वजीराबाद निवासी गौरव उर्फ मुद्दन (33) और झारौदा कॉलोनी निवासी सचिन उर्फ राहुल (35) के रूप में हुई। दोनों बदमाशों पर पहले से हत्या, लूटपाट और चोरी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को मुखर्जी नगर थाना पुलिस को लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता सतेंद्र ने बताया कि करीब 9.40 बजे उनका मोबाइल फोन दो अज्ञात व्यक्तियों ने छीन लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- --
लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले की सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने लूटपाट के मामले में बदमाश ऋतिक उर्फ भांडू (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर सुभाष प्लेस थाना पुलिस को लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता शैलेश यादव ने बताया कि वह दिल्ली हाट पीतमपुरा से अपने घर लौट रहे थे और करीब 11.30 बजे शकूरपुर गांव के पास काली माता मंदिर पहुंचे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उनकी गर्दन दबा दी और उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले की वेलकम थाना पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 723 ग्राम गांजा और 1710 रुपये की नकदी वाले 200 पैकेट बरामद किए। आरोपियों की पहचान कर्दमपुरी निवासी इंतजार (19) और उत्तर प्रदेश के संभल निवासी अहमद रजा (20) के रूप में हुई। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 27 अक्तूबर देर रात मुखबिरों से सूचना मिली कि वेलकम ईदगाह पुलिया के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित गांजा बेच रहा है। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद