फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   crime

बड़ी खबर---एमिनेंट सिटीजन के फर्जी हस्ताक्षर कर पुलिस सीएम विंडो की शिकायतों को कर रही है डिस्पोज

Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
पुन्हाना। पिनगवां में सीएम विंडो पर शिकायतकर्ता व एनिमेंट सिटीजन के बिना ही समस्याओं के निवारण की पुष्टि करने का मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार द्वारा लागों की समस्याओं का निवारण करने के लिए सीएम विंडो की सुविधा दी गई है। जिसमें समस्याओं का निवारण प्रशासन द्वारा किये जाने और सरकार द्वारा नियुक्त एमिनेंट सिटीजन से जांच सत्यापन कराने के बाद ही किया जाना जरूरी है। पिनगवां थाने में पुलिस अधिकारी खुद ही एमिनेंट सिटीजन के फर्जी हस्ताक्षर कर सीएम विंडो की शिकायतों के निवारण होने की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

एमिनेंट सिटीजन धमेंद्र सोनी ने पिनगवां पुलिस अधिकारियों द्वारा उसके फर्जी हस्ताक्षर कर सीएम विंडो डिस्पोज किये जाने पर नूंह के सिटी मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस कप्तान नूंह को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की जाने की मांग की है। वहीं फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले की मेवात के कई एमिनेंट सिटीजन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा पिनगवां निवासी शिकायतकर्ता एवं एमिनेंट सिटीजन धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि एमिनेंट सिटीजन को सीएम विंडो पर आई शिकायतों पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि न्याय मिलने के बाद ही हस्ताक्षर करना होता है, जिसके बाद उस शिकायत को सीएम विंडो पोर्टल पर चढ़ाया जाता है। लेकिन पिनगवां थाना के अंतर्गत आ रही आमजन की शिकायतों पर पुलिस शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना एवं एमिनेंट सिटीजन को शिकायत के बारे में अवगत ना कराकर खुद ही फर्जी हस्ताक्षर करके खाना पूर्ति कर धोखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके शिकायतों की खाना पूर्ति किये जाने की जानकारी उन्हें तब मिली जब एक शिकायत पिनगवां निवासी इच्छिता सीएम विंडो में शिकायत लगाई गई थी। जिसमें थाना प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को भी जांच में नहीं बुलाया और एमिनेंट सिटीजन (धर्मेंद्र सोनी) के फर्जी हस्ताक्षर कर पिनगवां पुलिस ने शिकायत की खानापूर्ति कर सीएम विंडो पोर्टल पर भेज दी।

एमिनेंट सिटीजन धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा इस तरह फर्जी हस्ताक्षर करके शिकायतों को दबाया जा रहा है
क्या कहते हैं पिनगवां थाना प्रभारी
पिनगवां थाना प्रभारी ओमवीर का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। जिस शिकायत की बात की जा रही है उसकी जांच एएसआई भरत पाल कर रहे थे। इस मामले की जांच कराई जाएगी कि एमिनेंट सिटीजन के हस्ताक्षर फर्जी हैं या असली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed