{"_id":"60f315e58ebc3e79b8795d7d","slug":"crime-mewat-news-noi594148524","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी दो साल बाद भी नहीं हो सके गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी दो साल बाद भी नहीं हो सके गिरफ्तार
विज्ञापन
पुन्हाना। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस दो साल बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं फैसला न करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसकी विधवा मां को परिवार सहित गांव से निकाल दिया है। आरोपी महिला पर फै सले का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित की मां ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। उसके 5 बच्चे है। दो साल पहले खेतों की लावनी के लिए राजस्थान में अपने माइके गई थी। उसकी 16 साल की एक बेटी घर पर ही रुकी थी।
शाम को शौच के लिए जा रही बेटी के साथ 20 अप्रैल 2019 को गांव के ही अकली पुत्र खुरशीद, आफताब पुत्र हसन, रशीद पुत्र जब्बार और इस्ताक पुत्र हासम ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी दुष्कर्म के बाद एक कार से राजस्थान छोड़ आए।
विज्ञापन
बेटी ने उसके पास पहुंचकर सारी घटना को बताया। उसने पंचायत में उसकी बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पंचायत में भी कोई हल नहीं हो सका। नूंह महिला थाने में 22 अप्रैल 2019 को शिकायत दी। जिसपर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज किया लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया हैं।
दो आरोपी बेगुनाह
नूंह महिला थाना प्रभारी ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच की गई तो पता चला की दो आरोपी बेगुनाह हैं। दो आरोपियाें को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर दबिश दी जा रही है।