फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cracks appeared on the ROB surface due to soil erosion.

Noida News: मिट्टी खिसकने से आरओबी की सतह पर आई दरार

Tue, 25 Nov 2025 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Cracks appeared on the ROB surface due to soil erosion.
बाहरी रिंग रोड स्थित बादली मोड़ पर सोमवार शाम की घटना
विज्ञापन


------------
02 घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बादली मोड़ पर सोमवार शाम रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सतह पर दरार आ गई। पीडब्ल्यूडी की टीम ने इसकी मरम्मत की। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान कंपन और मिट्टी के खिसकने से आरओबी की सतह पर हल्की दरारें आ गईं थीं।

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अतुल रणजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान ऐसी तकनीकी समस्याएं सामान्य होती हैं लेकिन इनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग जरूरी है। सूचना मिलते ही उन्होंने पीडब्ल्यूडी से संपर्क किया जिसके बाद कार्रवाई हुई। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आगे ऐसी स्थिति न बने। विभाग ने निर्माण क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने और कंपन मापने वाले उपकरणों की जांच कराने का भी निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी तरह की संरचनात्मक कमजोरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। फिलहाल आरओबी पूरी तरह सुरक्षित है और यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed