फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CPI will form village committees: Former MLA

विलेज कमेटियां बनाएंगी भाकपा :पूर्व विधायक

Mon, 15 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
CPI will form village committees: Former MLA
कहोतरी गांव स्थित अंबेडकर पार्क में भाकपा ब्रांच कमेटी व किसान सभा के ब्लाक इकाई की बैठक को संब
मरदह। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी रानीपुर व पलिया एवं किसान सभा ब्लाॅक इकाई की बैठक आंबेडकर पार्क कहोतरी में रविवार को हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा ने राष्ट्रीय पैमाने पर विलेज कमेटी बनाने का निर्णय किया है। कहा कि गाजीपुर जिले में डेढ़ सौ विलेज कमेटियों का निर्माण किया गया था। इसका नवीनीकरण करते हुए बैठकर की जाए और किसानों के मुद्दे को लेकर संघर्ष का रूप बनाया जाए। गांव में जनसंपर्क करते हुए किसी प्रकार का किसानों के ऊपर सरकार का केसीसी या अन्य बकाया का फॉर्म भरवा कर इकट्ठा करें और राष्ट्रीय स्तर पर किसान सभा ऋण माफी का अभियान चलाकर माफ कराएगी। जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि आज की मौजूदा सरकार महंगाई बेरोजगारी के सवाल पर आम जनता के बीच में नंगा हो रही है। साथ ही 15 सितंबर को मरदह, 21 सितंबर को रानीपुर चट्टी पर होने वाली सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रामबदन यादव, घूरा यादव, चतुरी, अंगद यादव, रामबचन, भूपनारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed