{"_id":"648a135ed6a0ba72870b89f9","slug":"cows-forced-to-suffer-without-shelter-in-the-scorching-heat-grnoida-news-c-23-1-noi1091-10651-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तपती गर्मी में बिना छत के तड़पने को मजबूर गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तपती गर्मी में बिना छत के तड़पने को मजबूर गोवंश
Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी में बिना छत के तड़पने को मजबूर गोवंश
- खाटना गोशाला: सूखा चारा और गर्म पानी पीकर गोवंश का तन हुआ ढांचा
ऋषिपाल सिंह
दादरी। यूपी के मुख्यमंत्री गोवंश की दशा सुधारने के लिए हमेशा प्रयासरत दिखते हैं। मगर जिले की खटाना गोशाला में गोवंश की ऐसी दुर्दशा है कि देखकर ही रूह कांप जाए। यहां 43 डिग्री तापमान में भी गोवंश बिना छत के तड़पने को मजबूर है। वहीं गर्म पानी पीकर और सूखा चारा खाकर इनका तन ढांचा बन चुका है।
खटाना गोशाला में जिम्मेदार चहारदीवारी का गेट बंद करके तपती गर्मी में गोवंश को भूखा प्यासा तड़पता छोड़ जाते हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों ने भी खटाना गोशाला जाने की जहमत तक नहीं उठाई है। यहां 225 गोवंश है। इनके रखरखाव के लिए सात कर्मचारी तैनात है। इनको मानदेय दिया जाता है। मगर दिन-रात में केवल तीन कर्मचारी ही काम करते है और वह भी सुबह-शाम चारा डालकर गेट का ताला बंद करके चले जाते है। गोवंश चहारदीवारी से बाहर की ओर झांकते रहते हैं कि उनको कोई दाना-पानी दे जाए। चारे के नाम पर सूखा भूस डाला जाता है। बुधवार को करीब दो घंटे तक गोशाला पर कोई जिम्मेदार नहीं मिला तो उनसे फोन पर संपर्क किया। इस पर उन्होंने धरा सा जवाब दे दिया कि जितना आता है उतना खिला दिया जाता है।
विज्ञापन
गायों के लिए 70 बीघा जमीन ठेके पर लेकर ज्वार लगाई गई है। जबकि सरकार द्वारा एक गाय के लिए 20 रुपये प्रतिदिन चारे के लिए मिलते हैं। जिससे पूर्ति नहीं हो पाती। वहीं कर्मचारी नौकरी छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार, ग्राम प्रधान खटाना।
गोशाला में गोवंश की स्थिति अच्छी बताई गई है, अगर ऐसा नहीं है तो वह बृहस्पतिवार को वह स्वयं गोशाला का निरीक्षण करेंगे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो वहां के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।