फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cow slaughter was happening in Burari's godown, commotion

Noida News: बुराड़ी के गोदाम में हो रही थी गोकशी, हंगामा

Thu, 11 May 2023 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cow slaughter was happening in Burari's godown, commotion
बुराड़ी पहुंचे कई संगठन, लोगों ने की नारेबाजी, पुलिस ने भीड़ को कराया शांत
विज्ञापन

पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
संत नगर इलाके में गोकशी का मामला सामने आया है। मेन मार्केट, शनि मंदिर के नजदीक गोदाम में चोरी-छिपे गोकशी की जा रही थी। स्थानीय लोगों को इसका पता चला तो भीड़ वहां पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गए। गोदाम के अलग-अलग कमरों में मवेशियों के अवशेष, खून व औजार सहित अन्य सामान मिला है। वहीं, गोकशी की सूचना मिलते कई संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद वहां से हटाया। दिन में प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने रात को भी हंगामा किया। कुछ लोगों ने गोदाम में तोड़फोड़ भी कर दी। फिलहाल मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि आईपीसी की धारा-429 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुबह संत नगर बुराड़ी इलाके में गोकशी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक बड़े गोदाम में अलग-अलग कमरों में खून व अन्य सामान मिला। यहां पर मवेशियों के अवशेष भी थे। आरोपियों ने गोदाम में मवेशी काटकर खून में रंग मिलाकर नालियों में बहाने का इंतजाम किया हुआ था। खून को बाहर निकालने के लिए एक पाइप को नाली में डाला गया था। जैसे ही बात गोरक्षा दलों को लगी मौके पर कई संगठन जुट गए। दिनभर कई बार हंगामा हुआ। रात को भी कुछ लोगों ने गोदाम में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed