{"_id":"68c40f6d9b48760e5a03d51f","slug":"cousin-brother-made-objectionable-photo-of-the-girl-viral-report-filed-na-news-c-12-1-lko1103-1263821-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चचेरे भाई ने युवती की आपत्तिजनक फोटो की वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चचेरे भाई ने युवती की आपत्तिजनक फोटो की वायरल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर चचेरे भाई ने वायरल कर दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह परिवार समेत गुजरात स्थित एक कंपनी में काम करतीं हैं। गांव में उनका पुश्तैनी मकान है। वह लोग तीन मई को गुजरात से लौटकर गांव आए।
विज्ञापन
पुश्तैनी मकान का ताला तोड़कर जेठ, जेठानी और उसके चार बेटों ने कब्जा कर लिया था। विरोध पर पीट दिया। बीच-बचाव में पुत्री को पीट दिया। गांव के लोगों ने आपस में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
इसी रंजिश के चलते भतीजे ने दो जुलाई को फेसबुक से पुत्री की फोटो और वीडियो निकाले। इसके बाद उनमें छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया।
शिकायत लेकर थाने व एसपी के पास गए। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।