फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   court granted bail

Noida News: पॉक्सो के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 28 May 2026 05:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
court granted bail
(अदालत से)
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र न्यायालय ने पॉक्सो के आरोपी नूर आलम को जमानत प्रदान की है। मामला थाना सेक्टर-63, नोएडा का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 4 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता की पुत्री जिसकी आयु लगभग 17 वर्ष है। उसे आरोपी नूर आलम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी को बहुत ढूंढा, परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के 11 दिन बाद 15 जनवरी को सायं प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि शिकायतकर्ता ने दुर्भावनावश अभियुक्त को इस मामले में झूठा फंसाया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट घटना के 11 दिन बाद दर्ज की गई। लेकिन इस देरी का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 180 और धारा 183 के अंतर्गत दर्ज बयानों में भारी विरोधाभास है। अदालत ने मामले की केस डायरी और अन्य दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। इस प्रकार पीड़िता के दोनों बयान एक-दूसरे के सर्वथा विपरीत पाए गए, जो अदालत के लिए जमानत देने का प्रमुख आधार बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed