फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   couples bodies found

दंपती के शव मिले, पत्नी को गोली मार आत्महत्या की आशंका

Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
couples bodies found
नोएडा। सोरखा गांव में मंगलवार सुबह किराये के कमरे में दंपती के शव पडे़ मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। अवनीश शर्मा (32) आगरा से नोएडा के बीच ईको वैन चलाता था। जबकि पत्नी दीप्ति (22) सेक्टर-77 स्थित सिविटेक संप्रति सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड थी।
विज्ञापन

सेक्टर-49 पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि सोरखा गांव में शिवा यादव के मकान में किराये पर रहने वाले दंपती के शव पड़े हैं। पत्नी के शव के ऊपर पति का शव पड़ा था। पुलिस ने जांच की तो दोनों की पहचान मूलरूप से तुलसीपुर इटावा निवासी दीप्ति दुबे और अशर्फ ी नगर फि रोजाबाद निवासी अवनीश के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि अवनीश ने पहले अपनी दीप्ति से बाएं कान के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी और फि र खुद उसने दाएं कंधे के ऊपर गोली मारकर जान दे दी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने खून और अन्य वस्तुओं के नमूने लिए है। दोनों के परिजनों सूचना देकर मामले में विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज, चल रही थी तनातनी
पुलिस के अनुसार, दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। इस शादी के लिए दोनों के घर वाले तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों से दंपती में तनातनी चल रही थी। पति दीप्ति को नौकरी छुड़वाकर साथ ले जाना था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। 9 मई को ही दीप्ति सोरखा में शिवा यादव के मकान में रहने आई थी। इससे पहले वह सोरखा में ही कहीं और रहती थी। पुलिस पड़ोसियों और मकान मालिक से भी पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति की सिक्योरिटी गार्ड और अवनीश था चालक
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीप्ति फार्च्यून सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत थी और सेक्टर-77 स्थित सिविटेक संप्रति सोसाइटी में तैनात थी। पति अवनीश इको चालक था। वह आगरा में रहता था और आगरा से नोएडा माल लाने ले जाने का काम करता था। नोएडा आने के दौरान वह अपनी पत्नी के कमरे पर रुकता था। सोमवार रात को भी वह कमरे में आया था और इसके बाद यह घटना हुई।
कंपनी के लोगों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस जांच में पता चला है कि घटना सोमवार रात की है। सुबह तक आसपास के लोगों और मकान मालिक को भी इस बारे में पता नहीं चला था। दीप्ति की मंगलवार को सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी में सुबह 7:30 बजे की ड्यूटी थी। जब वह काफी देर तक नहीं पहुंची तो सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों ने उससे संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। फि र सिक्योरिटी एजेंसी के लोग सुबह 8:30 बजे दीप्ति के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से खुला था और दोनों के शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सोरखा गांव में दंपती के शव मिले हैं। दोनों की गोली लगने से मौत हुई है। प्राथमिक जांच में यह लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
- लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed