फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Counterfeit coin supplier arrested from Mumbai

Noida News: नकली सिक्के सप्लाई करने वाला मुंबई से गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Counterfeit coin supplier arrested from Mumbai
9.46 लाख के सिक्के बरामद, सभी 10-10 रुपये के
विज्ञापन

02 साल में करोड़ों के नकली सिक्के लगा चुका हैं ठिकाने
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
देशभर में नकली सिक्के बनाने वालों से लेकर मुंबई और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिगनेश गाला (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 9.46 लाख के नकली सिक्के बरामद किए हैं। बरामद सभी सिक्के 10-10 रुपये के हैं। दो साल में आरोपी मुंबई और आसपास के इलाकों में करोड़ों के नकली सिक्के खपा चुका है। आरोपी का कहना है कि कीमत बेहद कम होने से इसकी पड़ताल कोई नहीं करता है। ऐसे में यह सुरक्षित धंधा था।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने अप्रैल 2022 में नकली सिक्के बनाकर देशभर में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना नरेश कुमार को पकड़ा था। उसके पास से 10-10 रुपये के दस हजार से ज्यादा सिक्के बरामद किए गए थे। इसके बाद चरखी-दादरी में छापे मारकर सिक्के बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। पुलिस ने वहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर करीब 10.48 लाख के 5, 10, व 20 के सिक्के बरामद किए थे। भारी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद किया गया था। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंबई में जिग्नेश गाला को सिक्के सप्लाई करते थे। पुलिस ने एक टीम का गठन का जिगनेश को एक फरवरी को मलाड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मारुति ईको वैन से 9.46 लाख रुपये के नकली सिक्के बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि वह बैंकों से सिक्के व नोट लाकर कारोबारियों को सप्लाई करता था। आरोपी ने बताया कि वह जयपुर से माल मुंबई लाता था। हर बार में करीब दस लाख के सिक्के लाता था। वह 15 से 20 बार दस-दस लाख के सिक्के ला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed