फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Additional Chief Secretary Health Amit Mohan Prasad says 10 lakh people will be vaccinated every day till July

यूपी में कोरोना: जुलाई तक हर दिन 10 लाख लोगों को लगेगा टीका, वैक्सीन की बर्बादी रोकने की चेतावनी

Fri, 04 Jun 2021 09:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 09:31 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में ये निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर जिले में अलग से सत्र चलाया जाए। 
 

विज्ञापन
coronavirus in up Additional Chief Secretary Health Amit Mohan Prasad says 10 lakh people will be vaccinated every day till July
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में चल रहा टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। एक जून से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों को सभी जिलों में टीके लगाए जा रहे हैं। अभी तक यूपी में कुल 1.94 करोड़ लोगों ने टीके लगवाए हैं। टीकाकरण अभियान के जोर पकड़ने के बाद योगी सरकार ने जुलाई में हर दिन 10 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि जुलाई तक प्रतिदिन 10 लाख नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए पर्याप्त वैक्सीन है। केंद्र सरकार जून में प्रदेश को प्राथमिकता से टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध करा रही है। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में ये निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर जिले में अलग से सत्र चलाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार 7 जून से हर जिले में दो महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिले की जरूरत के अनुसार 2 से अधिक महिला टीकाकरण सत्र भी आयोजित किए जा सकते हैं। ये सत्र ‘अभिभावक स्पेशल टीकाकरण’ की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे।

 इन केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कम हुए प्रकोप को देखते हुए बच्चों के नियमित टीकाकरण को जल्द पूरा किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भद्रजन, ग्राम प्रधान, धर्मगुरू, स्थानीय विधायक-सांसदों के लिए भी अलग से सत्र का आयोजन कर प्राथमिकता से टीकाकरण किया जाए। 

जिससे जनता में एक सकारात्मक संदेश प्रचारित हो और नागरिकों में कोविड-19 के टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा हो। बैठक में टीकाकरण में पिछड़े जिलों को टीकाकरण में सुधार लाने, जिलों को वैक्सीन की बर्बादी रोकने की चेतावनी भी दी गई।

1.94 करोड़ से अधिक डोज वैक्सीन लगाई गई
कोविड वैक्सीनेशन संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवर है। अब तक प्रदेश में 1.94 करोड़ से अधिक डोज लाभार्थियों को लगाए जा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख युवाओं को टीका-कवर मिल चुका है। सभी जिलों में 18 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed