फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   coronavirus greater noida villages infected patients number increased as testing increase

कोरोना वायरस: ग्रेटर नोएडा के गांवों में बढ़ी जांच तो मिलने लगे संक्रमित

Mon, 17 May 2021 05:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 17 May 2021 05:41 PM IST
सार

उधर, दादुपुर, खटाना, खंगोडा, ऊंचा अमीपुर, रसूलपुर, बिसाहडा, प्यावली गांवों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। क्षेत्र के खटाना में 11, दादूपुर में 5 समेत करीब आधा दर्जन गांवों में 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
coronavirus greater noida villages infected patients number increased as testing increase
कोरोना की जांच कराती महिला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर, और जारचा के ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण का असर कम नहीं हो रहा है। लोग सर्दी, जुकाम से पीड़ित होकर आसपास के डॉक्टरों व क्लीनिक से इलाज करा रहे हैं। इस कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। ग्रामीणों ने बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने और डॉक्टर तैनात कर लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने मामले में चुप्पी साध रखी है। हालांकि, एक-एक कर गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। इसमें लोग संक्रमित भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


दनकौर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में भी शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। करीब 50 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। वहीं, दादरी के जारचा में भी लगातार संक्रमण के संभावित मरीज सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब भी ताला जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दादुपुर, खटाना, खंगोडा, ऊंचा अमीपुर, रसूलपुर, बिसाहडा, प्यावली गांवों में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। क्षेत्र के खटाना में 11, दादूपुर में 5 समेत करीब आधा दर्जन गांवों में 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।


गांव के बिजेंद्र चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर लगे ताले को खुलवा कर जल्द शुरू कराने की मांग की है। यही हाल जेवर क्षेत्र के गांवों का भी है। अप्रैल-मई में अब तक करीब 150 से अधिक लोग बुखार के चपेट में आ चुके हैं या संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दर्जनों लोगों की मौतें भी हो चुकी है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed