{"_id":"604927298ebc3ec4ab1a6558","slug":"corona-vaccination-if-you-want-to-avoid-inconvenience-keep-in-mind-the-rules-and-the-day-noida-news-noi570511036","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण : असुविधा से बचना हो तो नियम और दिन का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण : असुविधा से बचना हो तो नियम और दिन का रखें ध्यान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीका लगवाती महिला।
नोएडा। जिले में तीसरे चरण के टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। चुनिंदा निजी व सरकारी अस्पतालों में सीमित संख्या में लोगों के टीकाकरण की अनुमति है। ऐसे में कई बार लोग जानकारी के अभाव में सही समय और अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं, इससे वह टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। इसके बाद टीका लगवाने के लिए भटकते हैं। इस समस्या पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि टीकाकरण कराना चाहते हैं तो नियम एवं दिन का ध्यान रखकर अस्पताल जाएं।
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। 60 फीसदी लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने का विकल्प है, ताकि वह सही समय और अस्पताल में टीकाकरण करवा सकें। वहीं, जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, वह टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यह है टीकाकरण की प्रक्रिया
60 या इससे अधिक आयु और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक के मरीज टीकाकरण करा सकते हैं। इसके लिए टीकाकरण केंद्र और Co-WIN एप पर पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही cowin.gov.in पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर अकाउंट बना सकते हैं। इस दौरान नाम, उम्र जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। साथ ही एक वैध पहचान पत्र भी अपलोड करना होगा। यदि गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो मेडिकल सर्टिफिकेट भी मांगा जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीकाकरण केंद्र एवं तिथि चुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इन निजी अस्पतालों में लग रहा टीका
निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराना चाहते हैं तो सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निर्धारित 26 अस्पतालों में जा सकते हैं। सीएमओ ने जल्द ही निजी अस्पतालों में 6 दिन टीकाकरण जारी रखने की बात कही है। इससे लोगों को और सुविधा मिलेगी। हालांकि, निजी अस्पतालों में 250 रुपये देने होंगे।
सरकारी में पाएं निशुल्क सुविधा
सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण हो रहा है। जिम्स एवं जिला अस्पताल में 6 दिन और सीएचसी, पीएचसी में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण कराया जा सकता है।
जिले में 1444 को लगा टीका
जिले में बुधवार को 7 अस्पतालों में लोगों का टीकाकरण किया गया। 2 सरकारी और 5 निजी अस्पतालों में 1444 लोगों को टीके लगाए गए। सरकारी अस्पतालों में 869 व निजी अस्पतालों में 575 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। समय से लाभार्थियों के नहीं आने से दवा की कई डोज खराब भी हो गई। टीकाकरण के दौरान अस्पतालों में सुबह से शाम तक लोगों की अच्छी खासी संख्या रही। सीएमओ के अनुसार टीकाकरण प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य है।