फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona killed four people, 110 new infected

जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत, 110 नए संक्रमित

Sat, 08 May 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Corona killed four people, 110 new infected
नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मेवात में शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई। इनमें 70 वर्षीय आलदौका निवासी एक बुजुर्ग, 66 वर्षीय महिला, नूंह के वार्ड नंबर 6 निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति और तावड़ूू के जाफराबाद निवासी 26 वर्षीय युवक शामिल है। वहीं, शनिवार को 110 नए संक्रमित मिले। नूंह में 33, इंडरी में 2, तावडू में 10, पुन्हाना में 18, नगीना में 18 और फिरोजपुर झिरका में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, 125 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन

अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 727 है। जिले में अभी 2212 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन लगभग 800 मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। जिले में अब तक कोरोना के 3609 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2839 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से जिले में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 81625 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 62339 लोगों ने अपनी निगरानी अवधि पूरी कर ली है। शेष 18498 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 238764 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 232021 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed