Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Copyright registration for research on the monitoring of judo performances

Noida News: जूडो प्रदर्शन की निगरानी पर शोध को कॉपीराइट पंजीकरण

Thu, 05 Nov 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Copyright registration for research on the monitoring of judo performances
- जूडो खिलाड़ियों की गतिविधियों और प्रदर्शन का तकनीक से होगा वास्तविक समय में विश्लेषण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेनू तोमर के शोध कार्य को भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय से पंजीकरण मिला है। उन्होंने सह शोधकर्ताओं के साथ मिलकर जूडो खिलाड़ियों के प्रदर्शन की वास्तविक समय में निगरानी के लिए बायोमैकेनिकल तकनीक पर आधारित स्मार्ट टाटामी मैट की अवधारणा विकसित की है। इस शोध का शीर्षक 'बायोमैकेनिकल स्मार्ट टाटामी मैट फॉर रियल टाइम जूडो परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग' है।

शोध में आधुनिक तकनीक के माध्यम से जूडो खिलाड़ियों की गतिविधियों और प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निगरानी और विश्लेषण करने की अवधारणा प्रस्तुत की गई है। स्मार्ट टाटामी मैट के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का वास्तविक समय में आकलन किया जा सकेगा। इससे खेल प्रशिक्षण में तकनीक के उपयोग और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शोध और नवाचार संबंधी उपलब्धियां संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को भी अनुसंधान और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रे गार्डन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :
महाविद्यालय में ट्रे गार्डन प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और बागवानी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने पौधों, सजावटी पत्थरों, छोटे वृक्षों और रंग-बिरंगे फूलों के साथ पुरानी प्लास्टिक बोतलों, कार्डबोर्ड और लकड़ी के टुकड़ों का उपयोग कर आकर्षक ट्रे गार्डन तैयार किए।
विद्यार्थियों ने सीमित स्थान में लघु उद्यान, प्राकृतिक दृश्य और पर्यावरण अनुकूल संरचनाएं बनाईं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पौधों के प्रति रुचि विकसित करना, जैव विविधता का महत्व समझाना और कम जगह में हरियाली विकसित करने के तरीकों से परिचित कराना था। साथ ही पौधों के वैज्ञानिक नाम और वर्गीकरण की जानकारी भी दी गई।


निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, पौधों के चयन, सजावट, प्रस्तुतीकरण और पर्यावरण अनुकूल अवधारणा के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर शैली श्रीवास्तव, डॉ. कविता चौधरी, डॉ. अंजनी रानी और डॉ. अपर्णा गौतम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed