फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy over children, four injured

बच्चों के झगड़े में हुआ विवाद, चार घायल

Sun, 21 Feb 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Controversy over children, four injured
पलवल। बच्चों के झगड़े को लेकर रविवार को बढ़े विवाद में एक परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोली निवासी रिशीराज ने बताया कि दिन के समय उसके व गांव के ही गोधू के परिवार के बच्चों में आपसी कहासुनी हो गई। जिसे बड़ों ने शांत करा दिया। देर शाम झगड़े की बात पर गोधू, उसका बेटा राजे, भाई ओमप्रकाश व ओमप्रकाश का बेटा बिल्लू अपने साथ चार अन्य लोगों के साथ हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा व लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने घर में आते ही उन पर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित, भाई जयपाल, पत्नी ऊषा व पुत्रवधू सुषमा घायल हो गए। शोर सुनकर जब पीड़ित के बेटे राहुल व नरेश पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed