फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy erupts again over Hyde Park AOA election; officials and residents at loggerheads.

Noida News: हाइड पार्क एओए चुनाव पर फिर विवाद, अधिकारी और निवासी आमने-सामने

Tue, 25 Aug 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Controversy erupts again over Hyde Park AOA election; officials and residents at loggerheads.
- डिप्टी रजिस्ट्रार ने बदसलूकी और दबाव बनाने का लगाया आरोप, निवासी ने पैसे मांगने का दावा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में एओए चुनाव को लेकर विवाद फिर गहरा गया है। चुनाव निरस्त कराने की मांग के बीच डिप्टी रजिस्ट्रार नितेश रंजन और निवासियों के आरोप आमने-सामने आ गए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने कुछ निवासियों पर बदसलूकी, डराने-धमकाने और चुनाव रद्द कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को गाजियाबाद पुलिस को लिखित शिकायत दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
नितेश रंजन के अनुसार, शनिवार को एडीएम सिटी कार्यालय में कुछ निवासी उनसे बहस करने लगे। बाद में कुछ लोग उनके कार्यालय भी पहुंचे और शाम तक विवाद की स्थिति बनी रही। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश और एसडीएम के निर्देश के अनुपालन में चुनाव कराया गया था। शिकायतों के बाद जिला शासकीय अधिवक्ता से राय भी ली गई थी। वहीं, निवासी अजय ने आरोपों से अलग पक्ष रखते हुए कहा कि वह करीब 15-18 लोगों के साथ अधिकारी से मिलने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने कार्यालय बुलाकर पैसे की मांग की थी। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अजय ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और अधिकारियों से जांच की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व एओए सदस्यों ने कहा कि चुनाव निर्धारित प्रक्रिया और अधिकारियों के आदेश के तहत कराया गया था। दूसरे पक्ष ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। उनका कहना है कि चुनाव के बाद से लगातार विवाद किया जा रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस शिकायत के बाद जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed