{"_id":"61688ba00d9a62615e653637","slug":"contractor-arrested-in-case-of-death-of-two-laborers-noida-news-noi610446785","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मजदूरों की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मजदूरों की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
फैक्ट्री में टैंक में दो लोगों की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी ठेकेदार। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदंबा केमिकल फैक्टरी के टैंक में सफाई के दौरान दो मजदूरों रामभेष व पंकज की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में टैंक से जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे रविंद्र ने फैक्टरी मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज कराया था। पुलिस फैक्टरी मालिक सुरेंद्र गुप्ता को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
पुलिस के अनुसार, बांदा जिला निवासी रविंद्र ने कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंगलवार रात को औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित केमिकल फैक्टरी का ठेकेदार राजस्थान में झुंझनू निवासी हेमंत उनके घर आया था। रविंद्र और उनके अन्य रिश्तेदार फैक्टरी के पास ही किराये पर रहते हैं। हेमंत ने उनसे कहा कि थोड़ी देर के लिए फैक्टरी में काम करना है। इसके लिए छह हजार रुपये मिलेेंगे।
मौके पर ठेकेदार और फैक्ट्री मालिक ने चारों से कहा कि वे कई बार टैंक की सफाई करा चुके हैं। इसके बाद दोनों ने बिना सेफ्टी बेल्ट और मास्क उपलब्ध कराए रामभेष और पंकज को टैंक में उतार दिया। कुछ ही मिनटों में दोनों बेहोश हो गए और जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।