{"_id":"651effa62d7dce5ede0d6c58","slug":"contempt-case-against-master-mind-of-two-drugs-factories-grnoida-news-c-23-1-noi1091-18567-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो ड्रग्स फैक्टरियों के मास्टर माइंड पर अवमानना का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो ड्रग्स फैक्टरियों के मास्टर माइंड पर अवमानना का केस
विज्ञापन
दो ड्रग्स फैक्टरियों के मास्टर माइंड पर अवमानना का केस
- न्यायालय के आदेश के बावजूद पेश नहीं हुआ आरोपी, कुर्की की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर और बीटा-2 थाना क्षेत्र में मई में दो ड्रग्स फैक्टरियों के खुलासे के बाद से मास्टर माइंड दिल्ली निवासी नाइजीरियाई माइकल बेंसन अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो सका और न ही न्यायालय में पेश हुआ। इसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया है। अब आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी की जा रही है।
बीटा-2 थाने में कासना थाना के प्रभारी संतोष शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा कर पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में माइकल बेंसन का नाम सामने आया था। पुलिस तब से ही आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गैर जमानती वारंट होने के बावजूद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ। आरोपी के घर पर एक महीने पहले ही नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इससे पहले माइकल बेंसन की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका देकर ड्रग्स फैक्टरी में दबिश के दौरान पति को हिरासत में लेने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने इसे निराधार बताया था। पुलिस का कहना था कि आरोपी फरार हो गया था।