फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consumers distressed by shortage of domestic gas cylinders in the city

Noida News: शहर में घरेलू सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

Sun, 24 May 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Consumers distressed by shortage of domestic gas cylinders in the city
गैस सिलेंडर वितरण करने लेकर जाते कर्मचारी।
-बुकिंग के बाद कई-कई दिनों तक नहीं मिल पा रही डिलीवरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला मुख्यालय नूंह शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत एक बार फिर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है। लोगों का आरोप है कि गैस सिलिंडर बुक कराने के कई-कई दिन बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे घरों में रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं में गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 25 दिन बाद सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें 35 से 40 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब उपभोक्ताओं के मोबाइल पर सिलिंडर की पर्ची कटने और डिलीवरी संदेश आ जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई दिनों तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचता। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि नूंह शहर की एकमात्र गैस एजेंसी के कुछ सप्लायर घरेलू गैस सिलिंडरों की कथित रूप से कालाबाजारी कर रहे हैं और उन्हें ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों तथा खोमचे वालों को सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ता गोपाल पंडित, सुरेंद्र जैन, राजू, संजय, मदनलाल, सलीम और रवि ने बताया कि सिलेंडर की बुकिंग के बाद लगातार एजेंसी और सप्लायरों से संपर्क करना पड़ता है। उनका आरोप है कि बार-बार फोन करने के बाद ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। उपभोक्ताओं ने आशंका जताई कि उनके नाम पर जारी सिलेंडरों को पहले कहीं और खपाया जा रहा है और बाद में देरी से डिलीवरी दी जा रही है। जब इस मामले में गैस एजेंसी के प्रबंधक लक्ष्मण से बातचीत की गई तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी सिलेंडर नियमानुसार वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्ची कटने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल पर संदेश भेज दिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर सिलेंडर पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed