{"_id":"6a3689c8d7927429d00cdf85","slug":"consumers-complaint-dismissed-due-to-a-technical-lapse-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97945-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तकनीकी चूक के कारण उपभोक्ता की शिकायत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तकनीकी चूक के कारण उपभोक्ता की शिकायत खारिज
विज्ञापन
तकनीकी चूक के कारण उपभोक्ता की शिकायत खारिज
चार साल तक उपभोक्ता आयोग में न्याय की लड़ाई लड़ता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। मोबाइल खरीदते समय दुकानदार ने कहा था कि बीमा करा लीजिए, फोन को कुछ भी हुआ तो नुकसान की भरपाई हो जाएगी। उपभोक्ता ने बीमा कराया, जब फोन खराब हुआ क्लेम नहीं मिला। चार साल तक उपभोक्ता आयोग में न्याय की लड़ाई लड़ता रहा। आखिरकार एक तकनीकी चूक के कारण उसकी शिकायत खारिज हो गई।
नोएडा के सेक्टर-49 निवासी करमवीर चौधरी ने 14 जून 2019 को नोएडा के नीरू इंटरप्राइजेज से सैमसंग ए-30 मोबाइल खरीदा था। मोबाइल के साथ बजाज इंश्योरेंस कंपनी से बीमा भी कराया गया। कुछ समय बाद फोन खराब हो गया। करमवीर का आरोप था कि क्लेम के लिए कभी फॉर्म भरने को कहा गया, कभी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को। कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने अपने खर्च पर मोबाइल की मरम्मत कराई और बिल जमा कर भुगतान की मांग की लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इससे नाराज होकर उन्होंने 2020 में जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर कर दी। जिसमें बजाज फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और नीरू इंटरप्राइजेज को पक्षकार बनाकर मानसिक उत्पीड़न, मरम्मत खर्च और मुकदमे के खर्च सहित मुआवजा मांगा था।
सुनवाई के दौरान बजाज फाइनेंस ने आयोग को बताया कि वह केवल ऋण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है, बीमा क्लेम से उसका कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि जिस बीमा कंपनी से क्लेम का विवाद है, उसे ही मामले में पक्षकार नहीं बनाया गया। आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजू शर्मा की पीठ ने पाया कि शिकायत का मूल विवाद बीमा क्लेम से जुड़ा था, लेकिन संबंधित बीमा कंपनी को वाद में शामिल ही नहीं किया गया। ऐसे में शिकायतकर्ता अपने दावे साबित नहीं कर सका। आयोग ने 11 जून को शिकायत खारिज कर दी। साथ ही दोनों पक्षों को अपना-अपना खर्च स्वयं वहन करने के निर्देश दिए। आयोग के अनुसार जिस बीमा कंपनी से क्लेम मांगा जा रहा था, उसे मामले में पक्षकार नहीं बनाया गया।