{"_id":"6ad6411ea9c7a400d3076e52","slug":"construction-of-the-traffic-park-in-jahangirpur-could-begin-this-week-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109655-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहांगीपुर में इसी सप्ताह शुरू हो सकता ट्रैफिक पार्क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहांगीपुर में इसी सप्ताह शुरू हो सकता ट्रैफिक पार्क का निर्माण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी क्षेत्र के जहांगीरपुर में इसी सप्ताह ट्रैफिक पार्क का निर्माण शुरू हो सकता है। नए साल में इसे उपयोग के लिए भी खोल दिया जाएगा। यीडा ने शिलान्यास कार्यक्रम के लिए भी यहां तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यीडा के जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने बताया कि बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई थी। अब एनजीओ को यहां निर्माण शुरू करना है जिससे ड्राइविंग सिखाने के लिए जरूरी उपकरण और ट्रैक का निर्माण यहां हो सके। प्रयास यही है कि इसी साल के अंत तक यह काम पूरा हो जाए। इस ट्रैफिक पार्क में निजी के साथ कॉमर्शियल वाहनों के चलाने के लिए भी प्रशिक्षण की सुविधा रहेगी। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार पाने में मदद मिल सकेगी।
अधिकारियों के मुताबिक ट्रैफिक पार्क सह प्रशिक्षण केंद्र परियोजना के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित की गई है। होंडा इंडिया फाउंडेशन के साथ अनुबंध भी प्राधिकरण कर चुका है जिससे ट्रैफिक पार्क का विकास यहां हो सका। इस ट्रैफिक पार्क में जहां हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए एआई संचालित सिम्युलेटर लगाए जाएंगे। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए ड्राइविंग ट्रैक भी यहां बनाए जाएंगे। इसे विकसित करने के लिए एनजीओ ही अपना बजट खर्च करेगी। इसके लिए जमीन प्राधिकरण ने निशुल्क उपलब्ध कराई है।