फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of Chilla elevated road will start after civic elections

चिल्ला एलिवेटेड रोड:निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण की गतिविधि

Tue, 09 May 2023 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of Chilla elevated road will start after civic elections
निकाय चुनाव के बाद शुरू होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण
विज्ञापन

- शासन की ओर से शुरू हो सकती है फंडिंग, फंड की कमी से रूका है काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.96 किमी लंबे एलिवेटेड रोड का निमार्ण कार्य निकाय चुनाव के बाद शुरू हो सकता है। संभावना है कि यूपी शासन की ओर से निकाय चुनाव के बाद फंड आवंटित किया जाएगा। फिलहाल इस परियोजना का 13 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
दरअसल, चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना की नई डेडलाइन 2025-26 मानी जा रही है। फंड की कमी की वजह से परियोजना का काम रूका हुआ है। लेकिन अब इसका हल निकलने की संभावना जताई जा रही है। यह परियोजना नोएडा प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के 50-50 प्रतिशत फंडिंग से होना है। फिलहाल नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण में अपने हिस्से का करीब 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब तक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से राशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद इस प्रोजेक्ट के एस्टिमेट का तीन बार आकलन किया गया। अंतिम आकलन 801 करोड़ की हुई, जिससे आईआईटी की ओर से संस्तुति दी गई। अब इस परियोजना की संशोधित ड्राइंग और डिजाइन तैयार कर फिर से आईआईटी को भेजा जाएगा। जहां से संस्तुति मिलने के बाद काम आगे बढ़ेगा। हालांकि इससे पहले इस परियोजना को फंड की जरूरत है। ऐसे में पीएम गतिशक्ति समेत राज्य सरकार से भी फंड की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाखों लोगों के हितों से जुड़ी है परियोजना

यह परियोजना नोएडा के अलावा दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों के हितों से जुड़ा है। लिहाजा इसे दोबारा शुरू कराने पर मंथन किया जा रहा है। चिल्ला एलिवेटेड रोड पर नौ स्थानों से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी। इसमें पांच इंटरमीडिएट रैंप, सेक्टर-16, 18, 14, 15 व डीएनडी जुड़ेंगे, इसमें मुख्य प्रवेश व निकास पर तीन मेन रैंप होंगे। इसके अलावा एक प्रवेश मार्ग को पुल से जोड़ा जाएगा। महामाया फ्लाईओवर से 800 मीटर पहले एलिवेटेड रोड समाप्त हो जाएगा।

कोट

यूपी शासन की ओर से चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए फंडिंग करनी है। निकाय चुनाव के बाद निमार्ण कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है। - रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed