{"_id":"69ee1c68081a4b4aa9045a8c","slug":"construction-of-a-degree-college-at-jarcha-begins-at-a-cost-of-rs-1788-crore-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93244-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जारचा में 17.88 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जारचा में 17.88 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू
विज्ञापन
फोटो:
-जारचा में डिग्री कॉलेज का निर्माण शुरू, मिलेगी उच्च शिक्षा
-18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य
-जी+3 भवन के साथ ओवरहेड टैंक, नलकूप, पंप रूम और फायर अलार्म सिस्टम की होगी व्यावस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र को उच्च शिक्षा का नया तोहफा मिला है। जारचा में डिग्री कॉलेज का निर्माण रविवार से शुरू हो गया है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने फीता काटकर और भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस पर करीब 17.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कॉलेज में जी+3 भवन के साथ ओवरहेड टैंक, नलकूप, पंप रूम, फायर फाइटिंग और फायर अलार्म सिस्टम, मुख्य द्वार व गार्ड रूम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, आंतरिक आरसीसी सड़कें और सोलर सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कॉलेज का निर्माण करीब 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्रजेश शर्मा, एचके शर्मा, मनोज सिसोदिया, धीर राणा, योगेश चौहान आदि मौजूद रहे।