फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress promised to create a ministry for Purvanchalis

Noida News: कांग्रेस ने पूर्वांचलियों के लिए मंत्रालय बनाने का वादा किया

Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Congress promised to create a ministry for Purvanchalis
कहा- विकास के लिए अलग बजट के साथ सब-प्लान लागू किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव में पूर्वांचलियों को साधने के लिए शुक्रवार को पूर्वांचल के नेताओं को मैदान में उतारा। राज्यसभा सांसद व बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी सचिव प्रणव झा और कन्हैया कुमार ने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दिल्ली में पूर्वांचल मंत्रालय बनेगा और उनके विकास के लिए अलग बजट के साथ सब-प्लान लागू होगा।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा और आप ने हमेशा पूर्वांचलवासियों को वोट बैंक की तरह देखा और भेदभाव किया। केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बयान पूर्वांचलवासियों के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाते हैं, जबकि कांग्रेस पूर्वांचलवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रणव झा ने कहा कि दिल्ली के विकास में पूर्वांचलवासियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में छठ महापर्व के आयोजन और पूर्वांचल की सांस्कृतिक पहचान को महत्व देने की बात दोहराई। दिल्ली में 20 विधानसभा सीटों पर पूर्वांचलवासी प्रत्यक्ष और 45 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने छठ महापर्व को महाकुंभ की तर्ज पर भव्य रूप से आयोजित करने का वादा किया। वहीं, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा-आप केवल पूर्वांचलियों को वोट बैंक के रूप में देखते हैं। दिल्ली के विकास की रीढ़ रहे पूर्वांचलवासी अब भी गंदगी और बदहाली में जीवन जीने को मजबूर हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्वांचल के 30-35 लाख लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की पांच गारंटियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर घर को कूपन देगी, जिससे परिवारों को पांच साल में 10 लाख रुपये की बचत और 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह प्यारी दीदी योजना के तहत और युवाओं को पहली नौकरी के लिए 8500 रुपये मासिक अप्रेंटिसशिप भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस की यह पहल दिल्लीवालों को महंगाई से राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी। साथ ही, 500 रुपये में गैस सिलिंडर और मुफ्त राशन की योजना भी लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed