{"_id":"6aff21e5b6cc15fd8a0bf079","slug":"congress-members-paid-tribute-to-indira-gandhi-grnoida-news-c-1-noi1095-4951095-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया नमन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-52 स्थित नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेंद्र शर्मा ने कहा कि उनका जीवन देशसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर, कैप्टन पीएस रावत, विक्रम चौधरी, राहुल पांडेय, शिवानी पवार, मधुराज, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान और मुकेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।