{"_id":"60ae819a8c297965227cabaa","slug":"congress-leader-dinesh-awana-demanded-sanitization-of-noida-by-helicopter-my-own-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नोएडा को हेलीकॉप्टर से सैनिटाइज करने की मांग, कांग्रेस नेता दिनेश अवाना बोले-खुद के पैसे से कराऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नोएडा को हेलीकॉप्टर से सैनिटाइज करने की मांग, कांग्रेस नेता दिनेश अवाना बोले-खुद के पैसे से कराऊंगा
Wed, 26 May 2021 10:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 May 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट दिनेश अवाना ने खुद के खर्च पर पूरे नोएडा को हेलीकॉप्टर से सैनिटाइज करने की बात कही है। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया है।
दिनेश ने बताया कि बीमारी दिन पर दिन बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा को ‘दुधारू गाय’ समझ रखा है जिसकी सरकार आई उसने नोएडा का दोहन किया।
जबकि नोएडा के लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का हमेशा अभाव रहा। नोएडा के निजी अस्पतालों ने भी लूट मचा रखी है। कोरोना बीमारी से कम लोगों की जान सरकारी लापरवाही से ज्यादा गई।
समय से लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं मिली। अपने प्रार्थना पत्र में कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया है कि वह सरकार व अधिकारियों से जनहित के कार्य के लिए अनुमति चाहते हैं। हेलीकॉप्टर से नोएडा को सैनिटाइज कराकर वह लोगों की जान बचाना चाहते हैं।