फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress holds BJP government responsible for Kalkaji disaster

Noida News: कालकाजी हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Thu, 14 Aug 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Congress holds BJP government responsible for Kalkaji disaster
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कालकाजी में बाइक सवार की मौत व बेटी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बृहस्पतिवार को यादव ने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है क्योंकि हर साल कमजोर पेड़ों के गिरने से जान-माल का नुकसान होता है लेकिन समय पर निरीक्षण, छंटाई और देखभाल नहीं की जाती।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एनजीटी के आदेश के बावजूद कमजोर पेड़ों की छटाई नहीं की गई। सरकार हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दे। एक मजबूत नीति बनाई जाए जिसमें पेड़ों का वार्षिक सर्वे, जियो-टैगिंग और शिकायत दर्ज करने की सुविधा हो ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। यादव ने सवाल उठाया कि पीडब्ल्यूडी, डीडीए, बाढ़ एवं सिंचाई विभाग और एमसीडी की ओर से गाद निकालने के नाम पर खर्च किए जाने वाले करोड़ों रुपये के बावजूद जलभराव की समस्या क्यों खत्म नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों से मानसून के दौरान जलभराव और बारिश से मौतों का सिलसिला थमा नहीं है जो जिम्मेदार एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed