फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress had imposed emergency on the country: Man Singh

कांग्रेस ने देश पर थोपा था आपातकाल: मानसिंह

Wed, 25 Jun 2025 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Congress had imposed emergency on the country: Man Singh
-भाजपा ने आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी व मशाल जुलूस निकाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को आपातकाल पर सत्याग्रह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया।

वहीं सेक्टर ईटा वन में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया था। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने लोकसभा चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त होने पर किया था। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने देश की कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका के तीनों स्तंभों को बंधक बनाकर सत्ता के आगे घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था। बादलपुर मंडल के पटवारी का बाग गांव में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------

एबीवीपी ने निकाला मशाल जुलूस

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर ग्रेटर नोएडा में मशाल जुलूस निकाला। जो भगत सिंह छात्रावास से मीडिया विलेज सोसाइटी तक निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भगा लिया। इस मौके पर जिला संयोजक देव नागर, यश भल्लारा, राहुल शर्मा, सुमित, अमित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed