फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress candidates not announced on all three seats, campaign begins

Noida News: तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान नहीं, प्रचार शुरू

Wed, 03 Apr 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Congress candidates not announced on all three seats, campaign begins
कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर गारंटी कार्ड पहुंचाएंगे : लवली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत मिली तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन प्रचार शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के उस्मानपुर में घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए कमर कसने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गारंटी कार्ड पहुंचाएंगे।
इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, हिस्सेदारी के न्याय सहित हर वर्ग के लोगों को उचित अवसर देने का वादा है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों, मजबूरों, वंचितों और मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी और राहुल गांधी संसद से सड़क तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगा। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सभी सीटों पर प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद डाॅ. उदित राज, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, अनिल चौधरी, मंगतराम सिंघल, राजकुमार चौहान, डाॅ. नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, चौ. मतीन अहमद, हसन अहमद, नीरज बसौया, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, अमरीश सिंह गौतम, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेंद्र कुमार कोचर, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, प्रदेश महिला की अध्यक्ष पुष्पा सिंह के अलावा मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, वरुण चौधरी, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप दीक्षित नहीं आए
कार्यक्रम में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की गैरमौजूदगी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार की सक्रियता चर्चा का विषय बनी। दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से संदीप दीक्षित संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। माना जा रहा है कि संदीप दीक्षित ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और कांग्रेस आलाकमान ने अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल भी मौजूद नहीं थे, जबकि उन्हें चांदनी चौक क्षेत्र उम्मीदवार बनाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed