फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Confiscated villas of Supertech's Upcountry-Golfcountry Society to be auctioned

सुपरटेक की अपकंट्री-गोल्फकंट्री सोसाइटी के जब्त विला होंगे नीलाम

Fri, 22 Oct 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Confiscated villas of Supertech's Upcountry-Golfcountry Society to be auctioned
नोएडा। सुपरटेक बिल्डर की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा में एमरॉल्ड कोर्ट स्थित ट्विन टावर को गिराने की कवायद चल रही है। वहीं, अब ग्रेटर नोएडा स्थित दो सोसाइटियों के 59 विला को जिला प्रशासन ने नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी रेरा की करीब एक अरब से ज्यादा की बकाया राशि के कारण रिकवरी नोटिस (आरसी) जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इन विला को जब्त किया था। अब नीलामी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-17 और सेक्टर-22 में सुपरटेक बिल्डर की दो सोसाइटी हैं। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सामने और पीछे की ओर स्थित अपकंट्री और गोल्फ कंट्री में 59 विला की आरसी जारी की गई थी, लेकिन बिल्डर ने रेरा को भुगतान चुकाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में डेढ़ माह पूर्व विला जब्त कर लिए गए थे। इन विला की कीमत करीब 120 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के माध्यम से इस संपत्ति की कीमत का आकलन कराया जा रहा है। विला जब्त करने के बाद भी बिल्डर की ओर से बकाया चुकाने का प्रयास नहीं किया गया। इसे देखते हुए विला नीलाम किए जाने के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। शासन के निर्देश पर ही कार्रवाई होगी। सुपरटेक के अलावा भी कुछ अन्य बिल्डरों की संपत्ति को अटैच किया गया है। इन सभी पर रेरा का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed