फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Concern increased due to new variants of Corona Health Department alert special attention will be given to new symptoms

नोएडा: कोरोना के नए वेरिएंट से बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नए लक्षणों पर रहेगी विशेष नजर 

Sun, 28 Nov 2021 01:38 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में दैनिक कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे के अनुसार, नए स्वरूप की रोकथाम के लिए विभाग सतर्क है। 

विज्ञापन
Concern increased due to new variants of Corona Health Department alert special attention will be given to new symptoms
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self

विस्तार

कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रॉन (बी.1.1.529) की आहट ने जिलेवासियों और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि जिले में अब तक नए स्वरूप से जुड़े मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसकी जांच और इलाज के इंतजाम आदि के संबंध में तैयारी तेज हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जिले में कोविड जांच बढ़ाने और नए स्वरूप को जानने के लिए नमूने को भेजने की योजनाएं बना रहा है। कोविड के लक्षणों पर अस्पतालों को तुरंत जांच के लिए निर्देशित किया गया है। विभाग खासतौर पर जिले में बाहर से आने वालों पर नजर रखने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जिले में दिल्ली और अन्य पड़ोसी जिलों व राज्यों से आने वालों पर नजर रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। खासकर विदेश से आने वाले लोगों के क्वारंटीन और सैंपलों की जांच पर जोर दिया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में दैनिक कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे के अनुसार, नए स्वरूप की रोकथाम के लिए विभाग सतर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस संबंध में शासन की ओर से एक ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें प्रदेश के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों से अवगत कराया गया है। विदेश से लौटे व्यक्ति को निर्धारित क्वारंटीन पूरा करना आवश्यक होगा। जिसमें कोरोना के लक्षण मिलते है, उसकी जांच कराई जाएगी। 


24 केंद्रों पर 6213 को लगे टीके
कोरोना के नए स्वरूप की आहट के बीच जिले में टीकाकरण का दौर भी जारी है। शनिवार को जिले के 24 सरकारी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हुआ। जहां 6213 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इसमें 68 को पहली डोज और 6145 को दूसरी डोज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed