{"_id":"60e364398ebc3ecba16ef68f","slug":"complaint-not-received-in-the-case-of-assault-and-robbery-with-the-elderly-noida-news-noi591756019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग से मारपीट और लूट मामले में नहीं मिली शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग से मारपीट और लूट मामले में नहीं मिली शिकायत
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 के पास बुजुर्ग नागरिक से मारपीट व लूट मामले में अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में बुजुर्ग के संपर्क में है। मामले में पुलिस अपने एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
पुलिस के मुताबिक काजिम अहमद (62) अपने परिवार के साथ दिल्ली के जाकिर नगर में रहते हैं। रविवार को वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में अलीगढ़ जा रहे थे। वह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-37 बस स्टैंड पर पहुंचे और बस का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी कार सवार युवकों ने अलीगढ़ जाने के लिए उन्हें लिफ्ट देते हुए कार में बिठा लिया और आगे जाकर उनके साथ मारपीट करते हुए 1200 रुपये लूट लिए थे। बदमशों ने कुछ दूर आगे जाकर बुजुर्गों को कार से नीचे उतार कर दिया और उनकी चप्पल अपने पास रख ली।
वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस मामले के दाढ़ी और पहनावा देखकर मारपीट की बात लिख दी। साथ ही धर्म विरोध नारे लगाकर मारपीट करने की बात लिखी गई थी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में बुजुर्ग की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में यह मामला लूट का है और शिकायत मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।