{"_id":"68bf260db67e66ce470b0e87","slug":"complaint-lodged-against-haryana-board-chairman-na-news-c-125-1-shsr1009-139408-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ दी शिकायत
Tue, 09 Sep 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। नारनौल के सैनी मोहल्ला निवासी साहिल कुमार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ प्रधानमंत्री सहित अन्य जगहों पर शिकायत दी है। शिकायत में साहिल ने आरोप लगाया है कि बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति में सरकार ने नियमों की अनदेखी की है और उनकी नियुक्ति गलत तरीके से की गई है। साहिल ने यह भी दावा किया कि बोर्ड अध्यक्ष का राजस्थान के चुरु जिले के एक कॉलेज में फर्जी डिग्री मामले से जुड़ाव है और इस मामले की जांच चल रही है।
इस मामले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पीके शर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से काम कर रही है और किसी भी नियुक्ति से पहले सभी पहलुओं को पूरी तरह समझा जाता है।