फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complain given to minister for giving less grains

डिपो धारकों को कम राशन देने की शिकायत मंत्री से की

Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Complain given to minister for giving less grains
फिरोजपुर झिरका। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थानीय डिपो धारकों को हर माह 50 से एक क्विंटल राशन कम देने का मामला सामने आया है। इस मामले में डिपो धारकों ने मंगलवार को हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला को शिकायत भेज कर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिपो धारक नसीम, जमाल, शाहिद, नजीर आदि ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि विभाग के स्टोर कीपर पुन्हाना अपने अधिकारों का प्रयोग कर हर माह 50 से एक क्विंटल राशन कम दे रहा है। इसके अलावा कट्टे के वजन के बदले का राशन भी अधिकारी अपने पास रख लेते हैं। उन्होंने बताया कि पुन्हाना में स्टोर कीपर के पास 150 डिपो धारक है। इसके अनुसार हर माह 150 क्विंटल राशन कम दिया जा रहा है। जिसकी बाजार भाव के अनुसार 2 लाख 40 हजार रुपये कीमत बनती है।
विज्ञापन

डिपोधारकों ने बताया कि इसके अलावा हर माह कट्टे के वजन के बदले लाखो रुपये का राशन विभाग के अधिकारी अपने पास रख रहे हैं। जब पीछे से ही विभाग के अधिकारी डिपोधारक को हर माह राशन कम देंगे तो डिपोधारक कैसे ग्रामीण उपभोक्ताओं को पूरा राशन दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई डिपोधारक विभाग के इस काले कारनामे का विरोध करता है तो उसके खिलाफ कोई न कोई शिकायत का बहाना बना कर उसे नजरअंदाज कर देते हैं। डिपोधारकों के अनुसार यह केवल अकेले पुन्हाना स्टोर कीपर का मामला नहीं है बल्कि फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू आदि सभी स्टोर कीपर कई महीनों से इस काले कारनामे को अंजाम दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग की ओर से नियुक्त पुन्हाना स्टोर कीपर एवं खाद्य आपूर्ति निरीक्षक कासम खान ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी डिपोधारक को राशन कम नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed