{"_id":"6abd26803a150b489c091f2d","slug":"competitive-sports-module-training-concluded-noida-news-c-491-1-rgh1002-11018-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्पर्धा खेल मॉड्यूल प्रशिक्षण सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्पर्धा खेल मॉड्यूल प्रशिक्षण सम्पन्न
विज्ञापन
फोटो...
यमुना सिटी। दनकौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय स्पर्धा खेल मॉड्यूल प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। उपशिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को खेल मैदान निर्माण, खेल प्रबंधन, डोपिंग, प्राथमिक उपचार और खेल मनोविज्ञान की जानकारी दी गई।
अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थी फिजियोथेरेपिस्ट, खेल विश्लेषक, मीडिया मैनेजर और खेल शिक्षक जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। प्रशिक्षण नोडल सुमिता सचान और संदर्भदाता हर्ष भसीन ने खेल संस्कृति और शारीरिक दक्षता पर विचार रखे। प्रवक्ता अनिल कुमार चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शारीरिक शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण है। इस दौरान शिक्षकों ने खेलों से जुड़े अनुभव साझा किए। ब्यूरो