{"_id":"69cfcc9ea98114c58a06aba2","slug":"competition-venues-for-seven-sports-are-marked-for-the-district-olympics-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91425-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला ओलंपिक के लिए सात खेलों के प्रतियोगिता स्थल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला ओलंपिक के लिए सात खेलों के प्रतियोगिता स्थल चिह्नित
विज्ञापन
नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई स्कूल, स्टेडियम व अकादमियों में 1 से 3 मई तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अगले महीने एक से तीन मई तक चलने वाली जिलास्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी गई है। सात खेलों के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा के स्कूल, स्टेडियम व अकादमियों को प्रतियोगिता स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। अन्य खेलों के लिए स्थान चयन प्रक्रिया चल रही है।
जिला ओलंपिक संघ की ओर से होने वाले इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर कैटेगरी में महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। संघ के कार्यकारी सचिव जफर खान ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 20 से अधिक खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम को कराटे व स्केटिंग, सेक्टर-141 स्थित विजयश्री जिम्नास्टिक अकादमी को जिम्नास्टिक के लिए चिह्नित किया गया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी, चूहड़पुर स्थित जेडी अकादमी में कबड्डी, सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वुशू, ग्रेनो वेस्ट स्थित रामाज्ञा स्कूल और गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में बॉक्सिंग स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
अन्य प्रमुख खेलों जैसे खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल, ताइक्वांडो, योगासन, किक बॉक्सिंग और हैंडबॉल के लिए भी स्थानों का चयन जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसका निर्णय संघ की ओर से आगामी बैठक में लिया जाएगा।