फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company fined Rs 1.31 crore for tax evasion

Noida News: टैक्स की हेराफेरी में कंपनी पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना

Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Company fined Rs 1.31 crore for tax evasion
टैक्स की हेराफेरी में कंपनी पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

जीएसटी विभाग ने एपीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा. लि. फर्म पर छापा मारा, दस्तावेजों में की गई थी छेड़छाड़
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-3 में जीएसटी विभाग ने मंगलवार को एपीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि फर्म पर छापा मारा। इस दौरान जीएसटी विभाग के अधिकारियों को दस्तावेजों में सालाना आय में बड़ी हेराफेरी मिली। इसके चलते विभाग ने फर्म पर 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।


जीएसटी की अपर आयुक्त नोएडा जोन अदिति सिंह ने बताया कि जीएसटी विभाग टैक्स में हेराफेरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को इकोटेक स्थित एपीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रा.लि फर्म पर जीएसटी विभाग की टीम छापा मारने पहुंची। देर रात चली कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स चोरी का पता चला। दस्तावेज की जांच करते हुए जानकारी मिली कि फर्म बड़ी कंपनियों के लिए मोबाइल फोन की बैट्री बनाने का काम करती है। व्यापारी ने कागजों में सालाना आय में भी छेड़छाड़ की थी। व्यापारी 8.31 करोड़ रुपये की खरीद दिखाकर 1.29 करोड़ रुपये की आईटीसी का लाभ ले रहा था। इस कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, उपायुक्त नोएडा आशीष शुक्ल, सहायक आयुक्त संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, प्रतीक गुप्ता, राहुल त्रिपाठी और गोविंद कुमार अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed