{"_id":"5f4a8bc78ebc3e175646bd6b","slug":"company-director-arrest-in-matter-of-harley-davidson-noida-news-noi532800490","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के दोस्त को गाड़ी देने वाला कंपनी निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के दोस्त को गाड़ी देने वाला कंपनी निदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हर्ले डेविडसन हादसे में पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशोर को कार देने वाले दोस्त के पिता को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि किशोर के पास मिली गाड़ी फरीदाबाद स्थित निजी कंपनी पेट प्लास्ट इंडिया के नाम से पंजीकृत थी। इसके निदेशक सेक्टर-67 आइरियो विक्ट्री वैली सोसाइटी निवासी धीरज तनेजा हैं। वे किशोर के दोस्त के पिता हैं। पुलिस ने नाबालिग को गाड़ी देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया। देर शाम उन्हें को जमानत मिल गई। डीएलएफ फेज-2 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कई और लोगों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने के बाद हर्ले डेविडसन सवार कंपनी के अधिकारी आलोक गुप्ता की मौत हो गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि कार चलाने वाला किशोर शराब के नशे में धुत्त था। जांच में पता चला कि दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए किशोर अपने दोस्त के पिता की कार मांगकर ले गया था। शुक्रवार को पुलिस ने धीरज तनेजा को नोटिस देकर तलब किया था। शनिवार को पुलिस ने नाबालिग को कार देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।