{"_id":"6436f0baf7952478920780e4","slug":"company-and-hospital-were-running-on-stolen-electricity-grnoida-news-c-23-1-noi1091-6387-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी की बिजली से चल रही थी कंपनी और अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी की बिजली से चल रही थी कंपनी और अस्पताल
विज्ञापन
फोटो :
चोरी की बिजली से चल रही थी कंपनी और अस्पताल
- एनपीसीएल ने 20 जगहों पर पकड़ी चोरी, 50 लाख का लगाया जुर्माना लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की विजिलेंस टीम ने बुधवार सुबह खेरली हाफिजपुर स्थित एक कंपनी और बिलासपुर स्थित अस्पताल में बिजली चोरी पकड़ी है। इन दोनों स्थानों के अलावा कुल 20 जगहों पर 140 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। कंपनी ने इन सभी मामलों में 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि खेरली हाफिजपुर गांव में प्लास्टिक की बोरी का निर्माण और प्रिंटिंग की कंपनी है। जबकि वहां पर प्रीति शर्मा के नाम से दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है। मौके पर अवैध तरीके से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। कंपनी में 38 किलोवाट की बिजली चोरी मिली है। जांच के बाद कंपनी ने प्रीति शर्मा पर 13 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिलासपुर गांव में साकिब अली के अख्तर अस्पताल में बिजली चोरी पकड़ी गई है। यहां पर बिजली कनेक्शन भी नहीं था। चोरी की बिजली से एसी और अन्य उपकरण का उपयोग किया जा रहा था। कुल 20 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन सभी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।