{"_id":"5e4307e48ebc3ee5a72bc604","slug":"companies-increased-facelities-in-comrcial-vehicals-grnoida-news-noi4915432105","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यावसायिक वाहनों में सुविधाएं बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यावसायिक वाहनों में सुविधाएं बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो में फोर्स कंपनी के पवेलियन में ई ट्रेवलर।
- फोटो : Grnoida
व्यावसायिक वाहनों में सुविधाएं बढ़ाकर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे ऑटो एक्सपो-2020 में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने व्यावसायिक वाहनों को कई सुविधाओं और तकनीक के साथ पेश किया है। इनमें बस, ट्रेवलर, थ्री व्हीलर, ट्राले, कैंटर, लोडर और मालवाहक वाहनों को इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल इंजन के साथ पेश किया। कंपनियों ने इन वाहनों में सुविधाएं बढ़ाने के साथ कीमत कम कर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया है।
एसएमएल ईसूजू हिरोई
कंपनी ने 62 सीट वाली स्कूल बस में सुरक्षा के लिहाज से एबीएस ब्रेक, पैनिक बटन, रेडियल टायर और हर सीट पर बेल्ट की सुविधा दी है। कंपनी ने इसे बीएस-6 इंजन के साथ पेश किया है। ‘बस बॉडी कोड’ नियम के तहत स्कूल बस में होने वाली सभी सहूलियतें और सुरक्षा का खासा ध्यान रखा है। इसमें फायर डिटेक्शन सिस्टम लगा है। इससे आग लगने पर हूटर बजना शुरू हो जाता है। कंपनी ने इसकी कीमत करीब 26 से 28 लाख रुपये के बीच रखी है।
160 किमी चलेगी लग्जरी ई-ट्रेवलर
ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स की ओर से 8 से 32 सीट वाली इलेक्ट्रिक और बीएस-6 इंजन वाली लग्जरी ट्रेवलर पेश की है। कंपनी का दावा है कि इसमें मोनो कॉक प्रणाली का प्रयोग किया गया है। इस प्रणाली में चेंचिस और बॉडी ज्वाइंट होने से यात्रियों को आरामदायक सफर का अवसर मिलता है। इलेक्ट्रिक ट्रेवलर चार घंटे में एक बार चार्ज होने पर 160 किमी तक चल सकती है। यह नवंबर तक लांच होगी। वहीं, 2600 सीसी की ट्रैक्स क्रूजर को इंडिपेंडेंट संस्पेंशन के साथ पेश किया है। एबीएस, डबल एसी और 13 सीटर वाली इस ट्रेवलर की बिक्री अप्रैल में शुरू होगी।
विज्ञापन
80 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी महिंद्रा ब्लाजो
ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपना व्यावसायिक वाहन ब्लाजो पेश किया है। बीएस-6 इंजन वाले ट्राले में एक स्क्रीन लगी है। इससे 4जी इंटरनेट तकनीक का उपयोग कर लोड और अनलोड करने में सहायता मिलेगी। ट्राले में 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार सीमा रखी गई है।
ईसूजू ने कंटेनर किया प्रदर्शित
कंपनी के जूनियर मैनेजर अमनदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने सम्राट और संताज नाम से कंटेनर पेश किए हैं। कंपनी चेंचिस के साथ कंटेनर भी बनाकर ही दे रही है। बाकी कंपनियां चेंचिस और कंटेनर अलग-अलग देती हैं। खाद्य सामग्री के लिए डिजाइन सम्राट में 6.5 टन मक्खन, दूध आदि ले जाया जा सकता है। बताया कि 17 बिड और चार टायर वाला यह पहला कंटेनर है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये रखी गई है।
3 घंटे में चार्ज होगी टाटा की इलेक्ट्रिक बस
कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक बस को भी उतारा है। लो फ्लोर बस का डिजाइन बेहद शानदार है। कंपनी का दावा है कि यह तीन घंटे में चार्ज हो जाएगी। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा संबंधी फीचर इस्तेमाल किए गए हैं। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
47 टन वजन ले जाएगा सिंगना ट्रक
टाटा का यह दमदार ट्रक 47 टन वजन ले जा सकेगा। ट्रक में मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा है। इसकी अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 365 लीटर है। इसके फ्यूल टैंक में एंटी थेफ्ट सिस्टम लगा है। इससे चालक तेल की चोरी नहीं कर सकेगा। बीएस-6 वर्जन का यह 16 टायर वाला ट्रक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33.8 लाख रुपये से शुरू होती है।
टाटा एस गोल्ड
इस छोटे व्यावसायिक वाहन में कई खूबियां हैं। इसमें 30 लीटर का फ्यूल टैंक है। कंपनी का दावा है कि यह 21.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। यह सात टन से अधिक लोड ले जाने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।