फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Companies from America, Japan and Korea will set up industries in the semiconductor park.

Noida News: सेमीकंडक्टर पार्क में उद्योग लगाएंगी अमेरिका, जापान और कोरिया की कंपनियां

Fri, 20 Sep 2024 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Companies from America, Japan and Korea will set up industries in the semiconductor park.
कंपनियों के प्रतिनिधि जमीन देख चुके हैं, प्राधिकरण के पास भेजेंगे औपचारिक प्रस्ताव
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोेएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सेमीकंडक्टर पार्क में अमेरिका, जापान और कोरिया की कंपनियां उद्योग लगाएंगी। इसके लिए कंपनियों के प्रतिनिधि प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन देखने आ चुके हैं। अब कंपनियों की ओर से प्राधिकरण को औपचारिक रूप से प्रस्ताव भेजने के बाद मांग और निवेश के आकार पर प्राधिकरण विचार करेगा। इसके बाद भूखंड देने के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्राधिकरण के मुताबिक, सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी नई तकनीकों के बारे में जानकारी देने के लिए हाल ही में ग्रेनो में सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन किया गा था। इसमें यह बात सामने आई कि सेमीकंडक्टर उद्योग जगत में चीन पर लगे बैन ने भारत को फायदा पहुंचाया है। भारत ने सेमीकंडक्टर उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई है। इसी बात को देखते हुए यीडा सेमीकंडक्टर पार्क विकसित कर रहा है। टार्क कंपनी ने सेक्टर-28 में 125 एकड़ भूमि और वामा सुंदरी व एडिटेक सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड ने भी 100-100 एकड़ जमीन की मांग की है। इसके अलावा भारत सेमी सिस्टम और कीन्स सेमीकॉन जैसी कंपनियां भी सेक्टर-10 में 50-50 एकड़ भूमि के लिए आवेदन कर चुकी हैं। साथ ही अमेरिका, जापान और कोरिया की कंपनियां भी उद्योग लगाएंगी। प्राधिकरण के मुताबिक, सेमीकंडक्टर उद्योग में 2027 तक रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी), डिजाइन, निर्माण और पैकेजिंग के लिए करीब 2.5 से 3 लाख विशेषज्ञ काम करने वालों की जरूरत होगी।
विज्ञापन


-----

सेमीकंडक्टर की यूनिट लगाने के लिए अमेरिका, जापान और कोरिया की कंपनियों ने जमीन देखी है। अभी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। वे औपचारिकताएं पूरी कर रहे है। उद्योग लगने से निवेश का आकार बढ़ जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन


------


72 घंटे में वापस मिलेगी आवेदन की जमा राशि


प्राधिकरण की ओर से जुलाई में 361 भूूखंडों के लिए योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके लिए प्राधिकरण को 2.02 लाख आवेदन मिले हैं। इसका ड्रॉ 10 अक्तूबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में निकाला जाएगा। जिन आवेदकों का ड्राॅ में नाम नहीं आएगा, उन्हें 72 घंटे में आवेदन के साथ जमा की गई धनराशि वापस की जाएगी। ड्रॉ की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण दिल्ली दूरदर्शन यूपी पर किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट और अन्य सोशल मीडिया के जरिये भी प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed