फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Communal attack case after 18 month case registered police investigating nobile location on crime day

सांप्रदायिक हमला मामला: 18 माह बाद केस दर्ज, वारदात के दिन 3 किमी तक सक्रिय मोबाइल की हो रही जांच

Thu, 19 Jan 2023 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Jan 2023 10:22 AM IST
सार

आरोप है कि बदमाशों ने उनकी धार्मिक पहचान देखकर टिप्पणी की और कार में कई बार उनकी दाढ़ी नोची थी। बदमाशों ने उनके पहनावे और पहचान को देखकर गाली गलौच किया और लगातार दाढ़ी पर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर वारदात के 18 महीने बाद सांप्रदायिक हमले का मुकदमा दर्ज कर नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब वारदात के दिन बॉटेनिकल गार्डेन से महामाया के बीच तीन किमी क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल की जांच कर रही है। मोबाइल डंप डाटा से नंबर निकालकर पुलिस की तकनीकी टीम जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

दिल्ली के जाकिर नगर निवासी कजीम अहमद 4 जुलाई 2021 की सुबह सेक्टर-37 स्थित बॉटेनिकल गार्डेन पहुंचे थे। कैब सवार बदमाशों ने उन्हें अलीगढ़ जाने के लिए लिफ्ट दी थी। बाद में चार बदमाशों ने कार लॉक कर मारपीट की और पेचकस से वार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने उनकी धार्मिक पहचान देखकर टिप्पणी की और कार में कई बार उनकी दाढ़ी नोची थी। बदमाशों ने उनके पहनावे और पहचान को देखकर गाली गलौच किया और लगातार दाढ़ी पर टिप्पणी की थी। करीब 15 मिनट के बाद सेक्टर-37 से तीन किमी दूर उन्हें गाड़ी से फेंक दिया गया था। उस वक्त इस मामले में नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

4 जुलाई 2021 का डाटा खंगाल रही पुलिस

अब सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद 15 जनवरी को कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। पुलिस की टीम 4 जुलाई 2021 के दिन बॉटेनिकल गार्डेन से महामाया के बीच घटना के वक्त एक्टिव मोबाइल का डाटा निकाल रही है।

क्या होता है मोबाइल डंप डाटा

पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर घटना हुई है। वहां पीड़ित और आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को मैच कराया जाता है। दोनों मोबाइल के लोकेशन का मिलान होने पर संदिग्धों की पहचान की जाती है। इसके बाद उन संदिग्धों की पुलिस अपने स्तर से अलग-अलग तरीके व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के आधार पर जांच करती है। यह प्रक्रिया सामान्य तौर पर जटिल होती है। मोबाइल या कॉल डंप डाटा एक मोबाइल फोन टावर से होने वाले कॉल का विवरण होता है, जिसमें शक के आधार पर पुलिस अपराधी या आरोपी का नंबर पता लगाती है। आमतौर पर कॉल डंप का सहारा वैसे मामलों में लिया जाता है जो ब्लाइंड होते हैं या जिनमें सुराग नहीं मिलता।

दो साल से चल रहे कैब की भी जांच

पुलिस इस एंगल पर काम कर रही है कि जिस कैब में यह वारदात हुई है। वह कैब बॉटेनिकल गार्डेन से लगातार चोरी छिपे चलती है या कभी-कभी लूट के इरादे से बदमाश उसे चलाते थे। पुलिस डेढ़ साल पहले से इस रूट पर चलने वाली कैब के बारे में भी जानकारी जुटाकर डेटाबेस तैयार कर रही है। पुलिस की टीम टेक्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed