{"_id":"6463918ff0dc88c5510b5158","slug":"colonels-daughter-in-law-bitten-by-pet-dog-noida-news-c-1-gnd1002-538058-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पालतू कुत्ते ने कर्नल की बहू को काटा, मेजर जनरल पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पालतू कुत्ते ने कर्नल की बहू को काटा, मेजर जनरल पर मुकदमा
विज्ञापन
पालतू कुत्ते ने कर्नल की बहू को काटा, मेजर जनरल पर मुकदमा
सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र सोसाइटी की घटना, जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र सोसाइटी में रहने वाले अवकाशप्राप्त कर्नल की बहू को पालतू कुत्ते ने काट लिया। इस पर कर्नल ने पड़ोस में रहने वाले पालतू कुत्ते के मालिक मेजर जनरल संजीव चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस जांच कर रही है।
ब्रह्मपुत्र सोसाइटी निवासी कर्नल एसके शर्मा (अवकाशप्राप्त) ने पुलिस से शिकायत की है कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं और परिवार के साथ सोसाइटी के प्रथम तल पर रहते हैं। 14 मई की दोपहर परिवार के लोग मार्केट से घर लौट रहे थे। सोसाइटी के अंदर जब परिवार के लोग सीढि़यों से चढ़ रहे थे तभी भूतल पर रहने वाले मेजर जनरल संजीव चौधरी के पालतू कुत्ते से उनकी बहू को काट लिया। इससे पैर और अन्य जगहों पर गहरा घाव हो गया और खून निकलने लगा। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से संजीव चौधरी से पालतू कुत्ते के टीकाकरण और प्राधिकरण में कुत्ते के पंजीकरण के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया गया।