{"_id":"68eea00b7cf66a45bb0a02bf","slug":"cold-increases-arthritis-patients-problems-na-news-c-96-1-ame1008-150355-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ठंड से बढ़ी गठिया मरीजों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ठंड से बढ़ी गठिया मरीजों की परेशानी
Wed, 15 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते डाॅक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। ठंड शुरू होते ही गठिया के मरीजों का दर्द बढ़ गया है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में 50 फीसदी मरीज इसी बीमारी से पीड़ित आ रहे हैं। इनमें 40 से 60 वर्ष के बीच के मरीज अधिक हैं।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में मंगलवार को मिले बुजुर्ग रामकिशुन ने बताया कि ठंड शुरू होते ही गांठ में दर्द बढ़ गया है। चलने और बैठने में परेशानी हो रही है। चिकित्सक के यहां परचा जमा किया है। एक घंटा हो गया, अभी नंबर नहीं आया। शशिकला ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में काफी दिनों से परेशानी है। इलाज चल रहा है। इस बीच जब से ठंड शुरू हुई है, दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है।
बुजुर्ग रामअंजोर ने बताया कि उन्हें हाथ-पैर के जोड़ों में हमेशा दर्द बना रहता है। ठंड शुरू होने से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। बताया कि चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को 165 मरीज ओपीडी में आए। इनमें 80 से ज्यादा मरीज घुटनों में दर्द, सूजन से चलने-फिरने में दिक्कत वाले थे। अंगुलियों के जोड़ों में सूजन से कामकाज करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
मांसपेशियों में दर्द, जकड़न के साथ युवाओं में पुरानी चोट के दर्द उभर आए हैं। सर्दी में घुटनों की नसें सिकुड़ जाती हैं, इससे सूजन होने लगती है। हवा चलने से गठिया मरीजों की मुसीबत बढ़ जाती है। गठिया के मरीजों को दवा देने के साथ सर्दी से बचाव और पैरों का व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है। सर्दी में बुजुर्ग घर से कम ही बाहर निकलें। ऊनी कपड़ों का प्रयोग करें और दर्द से बचने के लिए उपचार कराते रहें।