फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM's new official residence is being prepared in Civil Lines

Noida News: सिविल लाइंस में तैयार हो रहा सीएम का नया सरकारी आवास

Fri, 06 Jun 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
CM's new official residence is being prepared in Civil Lines
राजनिवास मार्ग पर मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बनेगा जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर नए सरकारी आवास में शिफ्ट होंगी। बंगला नंबर 1/8 और 2/8 को जोड़कर बनाए जा रहे आवास में उनका कैंप कार्यालय भी होगा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, ताकि यह ऐतिहासिक इलाका दिल्ली की सियासत का नया केंद्र बन सके।

राजनिवास मार्ग के प्लॉट नंबर 8 में चार बंगले हैं। बंगला नंबर 1/8 पहले उपराज्यपाल सचिवालय के लिए इस्तेमाल होता था, जिसे अब खाली कर लिया गया है। बंगला नंबर 2/8 विधानसभा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा को आवंटित किया गया था, जो अब मुख्यमंत्री आवास का हिस्सा होगा। बंगला नंबर 3/8 व 4/8 क्रमशः विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह को आवंटित हैं। फिलहाल, दिल्ली सरकार ने इस मसले पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मुख्यमंत्री के नए ठिकाने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


अभी निजी आवास पर रहती हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री अभी शालीमार बाग में निजी आवास पर परिवार के साथ रह रही हैं। अभी यहीं पर उनका कैंप कार्यालय भी चल रहा है। मुख्यमंत्री के घर पर जनसुनवाई के दौरान भीड़ जुटती है। कई बार लोगों को भीड़ के कारण परेशानी भी होती है, लेकिन नया आवास न केवल मुख्यमंत्री के रहने की जगह होगा, बल्कि कैंप कार्यालय के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक और शांत है सिविल लाइंस का क्षेत्र
सिविल लाइंस का यह ऐतिहासिक क्षेत्र शांत और हरियाली के लिए जाना जाता है। यह जगह मुख्यमंत्री आवास और कैंप कार्यालय के लिए आदर्श साबित हो सकती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक इसकी मरम्मत के काम में सुरक्षा, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी इस जगह का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed